झाबुआ जिले के ग्राम सातेर (बामनिया) में मंगलवार रात करीब 8 बजे अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई,
ग्रामीणों के अनुसार, ट्रांसफार्मर से अचानक चिंगारियां निकलने लगीं और देखते ही देखते आग भड़क उठी। मौके पर मौजूद लोगों ने बिना देर किए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
ग्रामीणों की तत्परता और सामूहिक प्रयास से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
आग बुझाने में पारस सीनम,सचिन सीनम, कपिल सीनम, गणपत सीनम, बालू डिंडोर, सुनील वसुनिया और अनिल सीनम का विशेष योगदान रहा।
ग्रामीणों की सतर्कता और साहस के चलते एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।
रिपोर्ट: Jhabua Times
Jhabua Times | सटीक खबर, सबसे पहले
ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें – Jhabua Times
WhatsApp ग्रुप: https://chat.whatsapp.com/DHqQFEFRaqEKK0vx19koe5?mode=gi_t
यह जानकारी स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार प्राप्त हुई है।
Tags
Jhabua News Petlawad News MPNews Local News Breaking News Fire Incident Transformer Fire Jhabuatimes

