Jhabua Times News

पेटलावद से जा रही यात्री बस पर हमला, महिलाओं और बच्चों में मची दहशत


#झाबुआ टाइम्स

झाबुआ जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। शुक्रवार शाम पेटलावद से चंद्र कमल ट्रेवल्स की आशीष बस नरसिंहपुरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान बावड़ी क्षेत्र में हॉर्न बजाने की मामूली बात को लेकर ट्रैक्टर सवार कुछ आरोपियों ने बस को बीच रास्ते में रुकवा लिया।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने गुस्से में आकर बस पर ताबड़तोड़ पत्थरों और लठ से हमला कर दिया। पत्थरबाजी कर बस के कांच फोड़ दिए गए, जिससे बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। अचानक हुए इस हमले से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों में भय का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि पत्थरों की चपेट में आने से कुछ महिला यात्रियों और बच्चों को हल्की चोटें भी आई हैं। इतना ही नहीं, आरोपियों ने बस से नीचे उतारकर महिलाओं के साथ मारपीट की , जिससे यात्री सहम गए।



घटना के बाद यात्रियों ने प्रशासन और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।



 पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ़ मामला किया दर्ज 

अब देखना यह होगा कि पुलिस इस गंभीर मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करती है और यात्रियों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।



#jhabua #ratlam #petlawad #bus #hamla #crime #jhabuatimes 

Post a Comment

Previous Post Next Post