रायपुरिया निप्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुरिया जिला झाबुआ का इस वर्ष 10वीं एवं 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा। विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कक्षा 12वीं का कुल परीक्षा परिणाम 96 प्रतिशत रहा। वहीं कक्षा 10वीं का परिणाम 98 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो कि क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
कक्षा 12वीं में कृषि संकाय की छात्रा सुश्री जयंश्री मेहसन ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
इसी प्रकार कक्षा 10वीं में कु. आशा योगी ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। उनकी मेहनत और लगन की सभी ने सराहना की।
विद्यालय के प्राचार्य महोदय श्रीमती कल्पना वर्मा एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
माता पिता ने विद्यालय परिबार.
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल बन गया। छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। अभिभावकों ने भी बच्चों की इस सफलता पर गर्व जताया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है तथा अन्य विद्यार्थियों को भी इससे प्रेरणा लेने का संदेश दिया है
दोनों टॉपर बालिकाओं के मातापिता मजदूरी कार्य करते है एवं बहुत ही विषम परिस्तिथयो मे बालिकाओं ने उक्त स्थान प्राप्त किया है इस पर बालिकाओं के माता पिता ने समस्त विद्यालय परिवार क़ो. ग्राम वासियो क़ो एवं सभी क़ो धन्यवाद के साथ शुभकामनाये व्यक्त की है.
#jhabuatimes #jhabua #petlawad #raipuriya
Tags
मध्यप्रदेश


