Jhabua Times News

झाबुआ जिले के धामनी नाना में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 52 पेटी विदेशी शराब जब्त, आरोपी फरार

jhabua times news
झाबुआ, 21 मार्च 2026 जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की है। कलेक्टर नेहा मीना एवं संभागीय उड़नदस्ता इंदौर के निर्देश पर आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम धामनी नाना में छापामार कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर टीम ने तालाब के पास रखी मक्के की कड़ब (भूसे) में छिपाकर रखी गई अवैध शराब को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान 52 पेटी विदेशी शराब (लगभग 624 बल्क लीटर) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1,43,520 रुपये बताई जा रही है। हालांकि कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। आबकारी विभाग ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 एवं संशोधित अधिनियम 2000 की धारा 34(1)(क), 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी भी की गई है। यह कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी महादेव सोलंकी के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक विकास वर्मा सहित टीम द्वारा की गई। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। #Jhabuatimesnews #BreakingNews #ExciseDepartment #IllegalLiquor #MadhyaPradesh #CrimeNews #JhabuaTimes #HindiNews #LocalNews

Post a Comment

Previous Post Next Post