करवड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चवरापाड़ा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां खेत में काम करते समय एक युवक थ्रेसर मशीन में फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मूलचंद पिता मालेराम वर्मा (उम्र लगभग 35 वर्ष) निवासी जिला शेखावटी (राजस्थान) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह खेत में गेहूं निकालने (थ्रेसिंग) का कार्य कर रहा था।
इसी दौरान अचानक वह थ्रेसर मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मशीन बंद कर शव को बाहर निकाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कटवड़ पुलिस चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह चूड़ावत एवं विजेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।
पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है तथा आगे की जांच जारी है।
#झाबुआ #एक्सीडेंट #jhabuatimes #petlawad
Tags
local news
