झाबुआ। शहर के कॉलेज मार्ग स्थित गायत्री मंदिर के पास श्रीजी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान विक्की उर्फ परीक्षित पंवार, निवासी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक अविवाहित था और अपने पिता विनोद पंवार के साथ श्रीजी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान संचालित करता था। घटना के समय वह दुकान पर ही मौजूद था, जहां उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके का पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि युवक ने आत्महत्या से पहले व्हाट्सएप स्टेटस पर एक संदेश डाला था, जिसमें उसने अपनी जान देने की बात लिखी थी।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है तथा मोबाइल की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आ पाएंगे।
इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
#JhabuaNews #MPNews #BreakingNews #JhabuaTimes
Tags
Crime
