Jhabua Times News

थांदला में क्लोरीन गैस रिसाव, हालात अब प्रशासन के काबू में

झाबुआ जिले के थांदला में वाटर फिल्टर प्लांट से गैस रिसाव के बाद मची अफरा-तफरी के बीच अब राहत की खबर सामने आ रही है… प्रशासन ने हालात को काबू में कर लिया है। शुक्रवार शाम पुरानी मंडी के पास पद्मावती नदी किनारे स्थित वाटर फिल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ था… गैस फैलते ही करीब एक किलोमीटर के दायरे में तेज बदबू फैल गई और लोगों में घबराहट का माहौल बन गया। कई लोगों ने आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी की शिकायत की… जिसके बाद तुरंत प्रशासन को सूचना दी गई। मौके पर फायर ब्रिगेड, पुलिस और नगर परिषद की टीम पहुंची और हालात को संभालने में जुट गई। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के चलते गैस रिसाव पर काबू पा लिया गया है और स्थिति अब सामान्य हो रही है… एहतियात के तौर पर क्षेत्र में निगरानी जारी है। तेज एक्शन से टला बड़ा खतरा, हालात नियंत्रण में फिलहाल गैस रिसाव के कारणों की जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। #jhabua #thandla #mpnews #jhabuatimes

Post a Comment

Previous Post Next Post