झाबुआ, 17 मार्च 2026। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा विकास खण्ड मेघनगर अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर एवं आयुष्मान आरोग्यम मन्दिर खच्चरटोड़ी का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। जहां पर कुपोषित बच्चों की जानकारी प्राप्त कर कुपोषित बच्चों की जानकारी अद्यतन किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये।
कलेक्टर द्वारा जुनी रम्भापुर अंतर्गत वी.एच.एस.एन.डी. सत्र का निरीक्षण किया गया एवं युविन पोर्टल पर 0 से 05 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण कर शत प्रतिशत इंट्री किये जाने के निर्देश दिये गये तथा गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व चार जाँच पूर्ण कर एवं हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का प्रबंधन प्राथमिकता से किये जाने के निर्देश दिये गये।
इसके उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेघनगर का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान मात्र 150 बच्चों का एच.पी.वी वेक्सीनेशन होना पाया गया जो कि जिले में अत्यंत कम है। इस पर कलेक्टर द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए बीसीएम एवं बीपीएम को नोटिस देने हेतु निर्देशित किया एवं आगामी 10 दिवस की कार्ययोजना बनाकर पात्र बालिकाओं की सूची तैयार कर आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से लक्ष्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।
कलेक्टर द्वारा एच.पी.वी वेक्सीनेशन सत्र में उपस्थित बालिकाओं से स्वास्थ्य संबंधित चर्चा की गई एवं एच. पी.वी टीके के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही सामु.स्वा.केन्द्र मेघनगर के प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया गया, जिसमें लक्ष्य अनुरूप किये गये कार्य की सराहना कर प्रसुताओं को समुचित उपचार प्रदान किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर में नीति आयोग के माध्यम से बनने वाले 10 बेड के प्रसूति वार्ड हेतु स्थान का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर सुश्री अवनधती प्रधान, तहसीलदार मेघनगर, खण्ड चिकित्सा अधिकारी मेघनगर एवं अन्य उपस्थित रहे।
jhabua tiems
कलेक्टर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर एवं आयुष्मान आरोग्यम मन्दिर खच्चरटोड़ी का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया
byAshish Mutha petlawad
-
0


