Jhabua Times News

कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केन्द्र मालाहात टोडी, जुनी रम्भापुर एवं रम्भापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया

झाबुआ,कलेक्टर नेहा मीना द्वारा 17 मार्च 2026 को आंगनवाड़ी केन्द्र मालाहात टोडी सेक्टर रम्भापुर परियोजना मेघनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को बच्चों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया। उप स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित सीएचओ द्वारा बताया गया कि टीकाकरण का सेशन जुनी रम्भापुरआंगनवाड़ी केन्द्र में चल रहा है। जुनी रम्भापुर आंगनवाड़ी केन्द्र में टीकाकरण सेशन संचालित हो रहा था। जिसमें ड्यू लिस्ट के 10 बच्चों का टीकाकरण किया जाना था जिसमें से मात्र 4 बच्चों का टिकाकरण किया गया एवं 2 गर्भवती का टिकाकरण किया जाना था जिसमें से 01 गर्भवती महिला का टिकाकरण होना पाया गया, इस पर कलेक्टर द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए आशा कार्यकर्ताओं को नोटिस दिये जाने के बीएमओ को निर्देश दिये गये। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्र पर 6 माह से 3 वर्ष तक के 13 बच्चे एवं 3 से 6 वर्ष तक के 11 बच्चे दर्ज पाये गये। जिससे कलेक्टर द्वारा कार्यकर्ता को पुनः सर्वे कर बच्चों का पंजीयन किये जाने हेतु निर्देर्शित किया गया एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस जारी करने हेतु परियोजना अधिकारी को निर्देश दिये गये। कलेक्टर द्वारा निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण भी किया गया तथा सचिव एवं सरपंच को तत्काल भवन पूर्ण करने हेतु निर्देश दिये गये।
कलेक्टर द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र नाई टोडी रम्भापुर का निरीक्षण किया गया। यहाँ भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए तत्काल किराये के भवन में संचालित करने हेतु परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर सुश्री अवनधती प्रधान, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आर.एस बघेल, तहसीदार मेघनगर, खण्ड चिकित्सा अधिकारी मेघनगर, परियोजना अधिकारी मबावि मेघनगर एवं अन्य उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: Jhabua Times टीम Jhabua Times | सटीक खबर, सबसे पहले ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें – Jhabua Times

Post a Comment

Previous Post Next Post