Jhabua Times News

कलेक्टर ने जनगणना हेतु मकानसूचीकरण कार्य का निरीक्षण किया

झाबुआ, 16 मार्च 2026। जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जा रही है। जिसमें प्रथम चरण में (मकान सूचीकरण एवं मकान गणना) का कार्य किया जा रहा है। इसी तारतम्य में कलेक्टर नेहा मीना द्वारा ग्राम करड़ावद में मकान सूचीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर द्वारा फील्ड सर्वेयर को निर्देशित किया गया कि मकानों की नंबरिंग इस प्रकार से की जाए कि वे आसानी से पठनीय एवं स्पष्ट हो। 

तहसीलदार श्री अनिल बघेल द्वारा बताया गया कि अनुभाग पेटलावद में मकान सूचीकरण का कार्य निरंतर जारी है तथा समय सीमा में उक्त कार्य को पूर्ण करने के लिए प्रयासरत है। 

ज्ञात हो कि जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रथम चरण (मकानसूचीकरण एवं मकान गणना) : 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक। द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) : फरवरी 2027 में जिसकी संदर्भ तिथि 01 मार्च 2027 को रात्रि 00:00 बजे निर्धारित की गई है। 

जनगणना 2027 के अंतर्गत जिला झाबुआ में 6 तहसीलों, 5 नगरीय निकाय एवं 821 ग्राम शामिल हैं, जिनमें जनगणना कार्य संपादित किया जा रहा है।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद सुश्री तनुश्री मीणा, तहसीलदार श्री अनिल बघेल, नायब तहसीलदार एवं अन्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post