Jhabua Times News

थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तीन नाबालिग बालिकाओं के गुम हो जाने की सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के भीतर तीनों को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।



दिनांक 16.03.2026 को फरियादी द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री एवं पड़ोस की दो अन्य नाबालिग बालिकाएं गांव में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम (नौतरा/शादी) में गई थीं, जो वापस घर नहीं लौटीं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रकरण दर्ज कर उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया।


पुलिस टीमों द्वारा आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया। सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन, तकनीकी साक्ष्य एवं सगन चेकिंग की गई। जांच के दौरान पता चला कि कार्यक्रम में देर हो जाने के कारण परिजनों की डांट के डर से तीनों बालिकाएं अपनी एक सहेली के घर जाकर छिप गई थीं।


सघन तलाश के दौरान पुलिस टीम द्वारा तीनों बालिकाओं को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। तत्पश्चात उन्हें सकुशल उनके माता-पिता के सुपुर्द किया गया।


इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री आर.सी. भास्करे (थाना प्रभारी, कोतवाली झाबुआ), उप निरीक्षक श्री अशोक बघेल (चौकी प्रभारी पिटोल), सहायक उप निरीक्षक श्री कमलेश हाड़ा एवं आरक्षक श्री प्रकाश गैहलोत तथा साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उक्त सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक, झाबुआ द्वारा टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।

Post a Comment

Previous Post Next Post