Jhabua Times News

पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार ने किया थाना थांदला एवं चौकी नौगांवा व अंतर्वेलिया का आकस्मिक निरीक्षण*

थाना परिसर,अभिलेखों के संधारण, लंबित प्रकरणों की समीक्षा एवं पुलिस कर्मियों की कार्य प्रणाली का जायजा लिया।*
पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा थाना थांदला एवं चौकी नौगांवा व अंतर्वेलिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं, अभिलेखों के संधारण, जप्ती माल, लंबित प्रकरणों की समीक्षा तथा पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने लंबित अपराधों एवं प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए थाना क्षेत्र में हॉट स्पॉट चिन्हित कर प्रभावी गश्त करने, संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित चेकिंग करने तथा गुंडा एवं निगरानी बदमाशों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने (VCNB) की जांच कर उसमें दर्ज प्रविष्टियों का अवलोकन किया तथा आवश्यक सुधार एवं संधारण के निर्देश भी दिए।
साथ ही साइबर संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं होल्ड राशि संबंधित को वापस दिलाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।” निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की स्वच्छता एवं रिकॉर्ड प्रबंधन को लेकर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी गई। पुलिस अधीक्षक महोदयने माइक्रो बीट प्रणाली की समीक्षा करते हुए सभी बीट अधिकारियों को अपनी-अपनी बीट में नियमित भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करने तथा प्राप्त सूचनाओं को इन्फॉर्मेशन बुक में दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके अलावा थाना एवं चौकी में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता का भी निरीक्षण किया गया। जिन कैमरों में तकनीकी समस्या पाई गई, उन्हें शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही थाना क्षेत्र के संवेदनशील एवं व्यस्त इलाकों में जन-अभिप्रेरणा के माध्यम से अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने हेतु भी निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री पाटीदार ने कस्टोडियल डेथ जैसे संवेदनशील विषय को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी एवं स्टाफ को आरोपियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
थाना एवं चौकी निरीक्षण के दौरान समस्त कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना। कर्मचारियों के वेलफेयर एवं सुविधाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें कर्तव्य निर्वहन हेतु प्रेरित, उत्साहित एवं मोटिवेट किया गया, ताकि वे पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ बेहतर कार्य प्रदर्शन कर सकें। साथ ही थाना थांदला के ग्राम सेमलपाड़ा में मृतिका खीमा पति दोला मईड़ा की निर्मम हत्या के संबंध में एसडीओपी थांदला एवं थाना प्रभारी थांदला को आवश्यक निर्देश दिए। #JhabuaPolice #DevendraPatidar #Thandla #PoliceInspection #BreakingNews #MadhyaPradesh #JhabuaNews

Post a Comment

Previous Post Next Post