झाबुआ टाइम्स न्यूज़
झाबुआ
झाबुआ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमली फलिया में बुधवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पूर्व सरपंच बापू सिंग वाखला की अज्ञात हमलावर द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
और इलाके को घेरकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। टीआई आरसी भास्कर ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है तथा आसपास मौजूद लोगों और चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है ताकि आरोपी तक जल्द पहुंचा जा सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में इस हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी या आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। इस सनसनीखेज घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस द्वारा अतिरिक्त बल तैनात कर क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और शांति बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।
#jhabua #police #crime #petlawad #news
Tags
क्राइम

