Jhabua Times News

लाइव आकर आत्महत्या कर रहा था युवक झाबुआ पुलिस की सतर्कता से बची एक अनमोल जान!

झाबुआ टाइम्स
झाबुआ:- 1 अप्रैल 2026 को एक 25 वर्षीय युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन झाबुआ पुलिस की तेज़ कार्रवाई और समझदारी से समय रहते उसे बचा लिया गया। साइबर सेल ने तुरंत लोकेशन ट्रैक की और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर युवक को समझाया और सुरक्षित बाहर निकाला। अगर थोड़ी भी देर होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस की इंसानियत और फुर्ती ने एक परिवार को टूटने से बचा लिया सही समय पर मदद ने एक जिंदगी बदल दी इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ.शिवदयाल सिंह द्वारा टीम को ₹10,000 नगद इनाम देने की घोषणा भी की गई अगर आप या आपके आसपास कोई मानसिक तनाव में है, तो उसे अकेला न छोड़ें — बात करें, मदद लें #Jhabua #JhabuaPolice #BreakingNews #GoodNews #ViralNews

Post a Comment

Previous Post Next Post