Jhabua Times News

युवा संगम फेज 6 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 25 मार्च 2026 तक मौका

नई दिल्ली। शिक्षा मंत्रालय की पहल “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के अंतर्गत आयोजित युवा संगम फेज 6 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक युवा 25 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर के युवाओं को भारत की विविध संस्कृति, समृद्ध विरासत और नवाचार से जोड़ना है। इसके माध्यम से प्रतिभागियों को विभिन्न राज्यों की परंपराओं, जीवनशैली और विकास मॉडल को समझने का अवसर मिलता है। युवा संगम कार्यक्रम युवाओं के बीच आपसी जुड़ाव, अनुभव साझा करने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का एक सशक्त मंच है। सरकार द्वारा इस पहल को युवाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। BREAKING NEWS 👉 पूरी खबर पढ़ें: www.jhabuatimes.in 📲 ऐसी ही खबरों के लिए follow करें 👉 @jhabuatimesnews Co-Founders: Ashish Mutha & Pankaj Malvi Chief Editor: Ashish Mutha Managing Editor: Pankaj Malvi #jhabua #mpnews #breakingnews #hindinews #government

Post a Comment

Previous Post Next Post