Jhabua Times News

मध्यप्रदेश में नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू, राज्य वित्त आयोग गठित; जयमान सिंह पवैया बने अध्यक्ष

Jhabua Times | भोपाल
मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य में नियुक्तियों की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए राज्य वित्त आयोग का गठन कर दिया है। यह फैसला प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकार द्वारा पूर्व मंत्री जयमान सिंह पवैया को राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आयोग का मुख्य कार्य पंचायतों एवं नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति का आकलन करना तथा संसाधनों के न्यायसंगत वितरण के लिए सुझाव देना होगा। इससे स्थानीय प्रशासन को मजबूती मिलेगी और विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment

Previous Post Next Post