दिनांक :31.03..2026
Jhabua times
रतलाम,31 मार्च पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा विशेष रूप से ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर स्पेशल को वापस से बहाल किया है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गाड़ी संख्या 05053 गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 03 अप्रैल, 2026 से बहाल किया गया है, इसीप्रकार गाड़ी संख्या 05054 बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर स्पेशल 04 अप्रैल, 2026 से बहाल किया गया है।
ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान समय, ठहराव और संरचना के समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए, यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं इसके साथ ही रेलवन ऐप के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
#jhabau #ratlamrailway #bandra
Tags
देश
