Jhabua Times News

धौसवास–रतलाम खंड में ए.सी. 25 के.वी. विद्युत कर्षण चालू

दिनांक : 19.03.2026 रतलाम, 19 मार्च यात्रियों की सुविधा, संरक्षा एवं रेल परिचालन के आधुनिकीकरण की दिशा में पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में नीमच–रतलाम रेल खंड का दोहरीकरण कार्य प्रगति पर है। इस खंड का एक बड़ा हिस्सा दोहरीकृत एवं विद्युतीकृत किया जा चुका है। इसी क्रम में धौसवास–रतलाम खंड में भी दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का कार्य जारी है तथा इस खंड में ए.सी. 25 के.वी., 50 हर्ट्ज विद्युत शिरोपरि कर्षण प्रणाली को चालू किया जा रहा है। रतलाम मंडल जनसंपर्क विभाग के अनुसार, 22 मार्च 2026 को धौसवास से रतलाम तक नवीन दोहरीकृत रेल लाइन पर 25,000 वोल्ट ए.सी. विद्युत कर्षण तारों को ऊर्जित किया जाएगा। इसके बाद यह लाइन हर समय विद्युन्मय रहेगी। सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी सड़क मार्गों पर 4.78 मीटर की ऊँचाई पर हाइट गेज लगाए गए हैं, ताकि अधिक ऊँचाई वाले वाहन विद्युत तारों के संपर्क में न आएं। सभी नागरिकों से अपील है कि सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अनाधिकृत गतिविधि से दूर रहें। जनसंपर्क विभाग पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल jhabua times news

Post a Comment

Previous Post Next Post