Jhabua Times news
दिनांक : 24 मार्च 2026
रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के अंतर्गत इंदौर–राजेन्द्र नगर रेलखंड में स्थित समपार फाटक क्रमांक 253 पर रोड ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है।
जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार के अनुसार, केसरबाग के पास स्थित इस समपार (कि.मी. 497/08-09) पर 27 मार्च 2026 से निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
निर्माण कार्य के चलते इस समपार फाटक पर सड़क यातायात आगामी 18 माह तक पूरी तरह बंद रहेगा।
👉 इस दौरान आम जनता और वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।
#jhabua #ratlamnews #railway #jhabuatimes
Tags
Ratlam मध्यप्रदेश
