झाबुआ, 26 मार्च 2026। जिले में अचल संपत्तियों के मूल्य निर्धारण के संबंध में वित्तीय वर्ष 2026-27 की गाइडलाइन तैयार किए जाने हेतु जिला मूल्यांकन समिति की बैठक कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी।
बैठक में उप जिला मूल्यांकन समितियों द्वारा प्रेषित प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। इन प्रस्तावों के संबंध में यदि आमजन अपने सुझाव देना चाहते हैं, तो वे जिले के समस्त उप पंजीयक कार्यालयों एवं जिला पंजीयक कार्यालय के सूचना पटल पर प्रस्तावों का अवलोकन कर सकते हैं।
आमजन अपने सुझाव 28 मार्च 2026 को सायं 4:00 बजे तक जिला पंजीयक/उप पंजीयक कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा के पश्चात प्राप्त सुझावों पर विचार नहीं किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि प्राप्त सुझावों के परीक्षण उपरांत प्रस्तावित दरों को अनुमोदन हेतु महानिरीक्षक पंजीयक एवं अधीक्षक मुद्रांक, मध्यप्रदेश, भोपाल को प्रेषित किया जाएगा।
#jhabua #mp #india #news
Tags
मध्यप्रदेश
